Breaking News
Home / Events / श्री खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित

श्री खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित

कुरुक्षेत्र, 28 दिसंबर। श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा गांव मिर्जापुर में श्री खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा किया गया। ट्रस्ट के प्रधान जयपाल शर्मा ने सभी सदस्यों के साथ पहले तो श्याम जी का श्रृंगार किया। शाहाबाद के गायक ने श्याम जी के मधुर भजनों से समां बांधा। सेठों का सेठ मेरा श्याम बाबा, काली कमली वाला मेरा यार है इत्यादि भजनों पर श्याम भक्त खूब झूमे। श्याम दरबार में लगातार श्याम जी के जयकारें लगते रहे। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। श्याम जी की हाजिरी भरने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। संकीर्तन के दौरान श्याम जी की गाथा में बताया गया कि यें हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया।

About Pankaj Arora

Check Also

राष्ट्र प्रेम मंच ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आतंकवाद की सोच को ही जड़ से खत्म करने के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *