कुरुक्षेत्र 3 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने उपायुक्त का पदभार संभाल लिया है, हाल ही में उनका स्थानातंरण उपायुक्त फतेहबाद से उपायुक्त कुरुक्षेत्र के पद पर जिले में हुआ है। पदभार संभालते ही उपायुक्त ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डीसी ने जिले में चल रहे विभिन्न कार्यां की फीडबैक ली और अधिकारियों को कहा कि सरकार द्वारा आम जन के लिए जितनी भी योजनाएं चलाई गई है, उन सबका लाभ संबन्धित व्यक्ति तक समय सीमा के दौरान पहुंचना चाहिए। जिले में जितनी भी विकासात्मक परियोजनाएं चल रही है उन सबको गुणात्मक पूरा करवाएं। इससे पहले उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा 2012 बैच के आईएएस है, इससे पहले उन्होंने भिवानी,जींद आदि जिलों में एडीसी के पद पर कार्य किया है। वे हरियाणा शिक्षा विद्यालय बोर्ड के सचिव भी रहें है तथा फरीदाबाद नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है।
Check Also
राष्ट्र प्रेम मंच ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
आतंकवाद की सोच को ही जड़ से खत्म करने के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट …
Post Now India Post Now India