कैथल, 6 जनवरी। जल जीवन मिशन के तहत सरकार द्वारा प्रदेश के सभी घरों में वैध कनैक्शन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संदर्भ में हरियाणा की मुख्य सचिव केसनी आनन्द अरोड़ा ने वीडियो कांफै्रस के माध्यम से सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैध कनैक् शन वाले लोगों को 50 लीटर पर कैप्टा शुद्घ जल मुहैया करवाया जाएगा। अवैध कनैक्शन को वैध कनैक् शन में परिवर्तित करने वाले लोगों को सरकार द्वारा विशेष राहत दी गई है। कनैक्शन लेने हेतु लगने वाले रोड़ कट के रूप में 2 हजार रूपए को माफ कर दिया गया है और कनैक् शन लेने वाले व्यक्ति को 500 रूपए की राशि देनी होगी। इतना ही नहीं इस राशि को भी संबंधित व्यक्ति या तो एक बार दे सकता है या फिर हर माह आने वाले पानी के बिल में 10 रूपए के अतिरिक्त भुगतान के रूप में भी दे सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य को जल्द पूरा करवाया जाए। विलेज व जिला वाटर एण्ड सीवरेज कमेटी के नियमित बैठकों का आयोजन करके योजना की समीक्षा की जाए। उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर में नल-हर नल में जल का कार्य जल्द पूरा करें। संबंधित विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पूरे जिला में एक लाख 61 हजार हाऊस होल्डर है, जिनमें से 88 हजार 388 घरों का पानी के कनैक्शन के लिए सर्वे किया जा चुका है,इनमें से 68 हजार 686 घरों में पानी के कनैक्शन है। इन कनैक् शनों में 45 हजार 22 कनैक्शन वैध है और 23664 अवैध कनैक्शन हैं। इसी प्रकार 19702 घरों में पानी के कनैक्शन नहीं हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि गठित की गई विलेज वाटर एण्ड सीवरेज कमेटी के नियमित बैठक ली जाए, आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। इस अभियान में गांव की कमेटी के अलावा सामाजिक कार्यों में भाग लेने वाले व्यक्तियों, सक्षम युवाओं को जोड़ा जाए। योजना के क्रियान्वन में किसी प्रकार की कौताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि योजना से जुड़े सभी कार्य सावधानी पूर्वक और समयबद्घ किए जाने सुनिश्चि हो।
Home / Events / जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल-हर नल में जल का रखा गया है लक्ष्य, मुख्य सचिव केसनी आनन्द अरोड़ा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिए निर्देश
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India