करनाल 6 जनवरी। अवैध कॉलोनियों में कथित निर्माण को लेकर नगर निगम अब नियमित कार्रवाई के एक्शन मोड में आ गया है। इसी के चलते निगम की डैमोलिशन टीम ने भारी पुलिस बल को साथ लेकर शहर के वार्ड नम्बर-2 स्थित मंगलपुर कॉलोनी में निर्माणाधीन कई मकानो को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया। गौर हो कि नगर निगम द्वारा इस एरिया में पहले भी 3 बार इस तरह की कार्रवाई की गई है और इससे जुड़ा मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। जिला नगर योजनाकार विक्रम सिंह के तत्वावधान में आज डैमोलिशन कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें निगम की ओर से भवन निरीक्षक राजेश कुमार व विकास अरोड़ा तथा अविनाश शर्मा शामिल रहे। करनाल के बीडीपीओ अंकित चौहान ने बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डैमोलिशन टीम का नेतृत्व किया। करीब 3 घण्टे तक चली कार्रवाई में करीब 10 नए निर्माण, 2 निर्माणाधीन भवन और 6-7 दुकानो को तोड़ा गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने डैमोलिशन टीम की कार्रवाई का विरोध कर इसमें व्यवधान डालने की कोशिश की लेकिन भारी पुलिस बल के सामने उनकी एक ना चली। जैसे ही डैमोलिशन टीम मंगलपुर में तोड़-फोड़ की कार्रवाई करने के बाद वापिस लौट रही थी, इस बीच शहर के कैलाश रोड़ पर अनाधिकृत रूप से 5-6 एकड़ में एक नई कॉलोनी में भी डैमोलिशन टीम ने अपनी कार्रवाई कर अस्थाई गलियां, सीवरेज लाईने तथा मकानो की फाउंडेशन को तोड़ दिया। उन्होने कहा है कि जो लोग नगर निगम की सीमा में अनाधिकृत रूप से निर्माण करेंगे, उन्हें गिरा दिया जाएगा और निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में जहां-जहां अवैध निर्माण की सूचना नगर निगम के संज्ञान में है, उनकी सूची तैयार कर ली गई है, जिसमें नियत तिथि व समय पर कार्रवाई की जानी है।
Home / Events / नगर निगम के डैमोलिशन स्कवार्ड ने बड़ी कार्रवाई कर मंगलपुर कॉलोनी में अवैध निर्माण गिराए
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India