कुरुक्षेत्र, 11 जनवरी। समाजसेवी संस्था लांयस क्लब द्वारा रेलवे रोड़ स्थित वात्सल्य वाटिका में शिक्षा ग्रहण कर रहे गरीब बच्चों की सहायत हेतु निशुल्क डेंटल चैकअप कैंप एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के प्रधान हरीश लूथरा ने बताया कि दन्त चिकित्सक डाॅ. दीपिका चोपड़ा ने विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे 100 से अधिक बच्चों के दांतों की जांच की। उन्हें ब्रश व पेस्ट तथा दवाइयां वितरित की गई। उन्होने बच्चों को प्रतिदिन सुबह व शाम नियमित रूप से दांतों की सफाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु आवश्यक स्टेशनरी भी वितरित की गई। बच्चों को कॉपियां, किताबें, रजिस्टर, पेन-पैंसिलें भेंट किए गए।
Home / Events / लांयस क्लब द्वारा वात्सल्य वाटिका में डेंटल चैकअप कैंप एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India