कुरुक्षेत्र, 14 जनवरी। श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा श्री खाटू श्याम एकादशी संकीर्तन एवं भंडारा किया गया। ट्रस्ट के प्रधान जयपाल शर्मा ने सभी सदस्यों के साथ पहले तो श्याम जी का श्रृंगार किया। उसके बाद संकीर्तन में सभी गांववासियों ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया और गायकों ने श्याम जी के मधुर भजनों से समां बांधा। सेठों का सेठ मेरा श्याम बाबा, काली कमली वाला मेरा यार है इत्यादि भजनों पर श्याम भक्त खूब झूमे। श्याम दरबार में लगातार श्याम जी के जयकारें लगते रहे। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। श्याम जी की हाजिरी भरने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। संकीर्तन के दौरान श्याम जी की गाथा में बताया गया कि यें हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प श्रृंगार लेने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India