कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी। प्राचीन शिव साईं मंदिर में लोहड़ी एवं मकर संक्राति के उपलक्ष्य में करवाई जा रही श्री मद्भागवत कथा में कथावाचक पं. राम अवतार श्रोत्रिय ने श्री कृष्ण की बाल लीलाएं और गोवर्धन पूजा प्रसंग सुनाया। प्रवचनों में उन्होंने कहा कि कर्म परछाई की तरह मनुष्य के साथ रहते है, इसलिए श्रेष्ठ कर्मों की शीतल छाया में रहना चाहिए। श्रद्धा और विश्वास के रथ पर सवार रहोंगे, तो तुम्हारा मन रूपी घोड़ा नियंत्रण में रहेगा। प्रवचनों के दौरान सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा मेें गिरीराज पर्वत की कृत्रिम आकृति बनाई गई।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India