कैथल, 13 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पटल पर आने वाली सभी शिकायतों का समाधान संबंधित विभाग अविलंब करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद सीएम विंडों पर आने वाली शिकायतों की मोनिटरिंग करते हैं। सीएम विंडों पर जिला में अब तक 11 हजार 639 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 10 हजार 863 का निपटारा किया जा चुका है, बाकि शिकायतों के निपटान के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है। उपायुक्त सुजान सिंह लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में सीएम विंडों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस बैठक में बीपीएल इंचार्ज के नही आने पर उपायुक्त ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।उपायुक्त ने कहा कि जिस विभाग की शिकायत ज्यादा समय तक लंबित होगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी अधिकारी काम करने की आदत को डाल लें। आपसी तालमेल से समस्या का निवारण करें और शिकायत का निवारण होने के बाद संबंधित शिकायतकर्ता की संतुष्टि पत्र जरूर लें और उसे सीएम विंडों पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित लाल डोरे के अंदर नक्शे की शिकायत पर कहा कि सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी खंड पटवारी की डयूटी लगाकर लाल डोरे से संबंधित शिकायतों का निवारण करें। कोई भी इंतकाल लंबित नही होना चाहिए। पोर्टल पर आने वाली शिकायत को ध्यान पूर्वक देखें और उसे निपटाने के लिए त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए।
Home / Kaithal / उपायुक्त ने ली सीएम विंडों की समीक्षा बैठक, इस बैठक में गैर हाजिर रहने वाले बीपीएल इंचार्ज को जारी किया कारण बताओ नोटिस, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India