Breaking News
Home / Kurukshetra / उपायुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नप अधिकारियों को दिए आदेश, तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी सहन

उपायुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नप अधिकारियों को दिए आदेश, तैयारियों में लापरवाही नहीं होगी सहन

कुरुक्षेत्र 13 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि थानेसर नगर परिषद के साथ-साथ नगरपालिकाओं का स्वच्छता सर्वेक्षण शीघ्र होने वाला है। इस स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर थानेसर शहर व तमाम नगरपालिकाओं में स्वच्छता अभियान चलाकर शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है ताकि थानेसर नगर परिषद के साथ-साथ तमाम नगरपालिकाएं अव्वल स्थान पर आ सकें। इस स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्य को सभी अधिकारी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम करेंगे। इस मामलें में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। वे केडीबी कार्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगरपरिषद के अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने थानेसर शहर की सफाई व्यवस्था के संसाधनों के बारें में नप अधिकारियों से फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों को लेकर फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र पूरे विश्व में एक पर्यटन और धर्मनगरी के रूप में प्रसिद्ध है, इस पवित्र भूमि पर रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक और श्रद्घालु पहुंचते है, इतना ही नहीं इस पावन धरा पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव, सूर्यग्रहण मेला, सोमवती अमावस्या के साथ-साथ अन्य बडे कार्यक्रमों का आयोजन के अलावा रोजाना वीवीआईपी और वीआईपी लोग पहुंचते है। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए और शहरवासियों को भी स्वच्छ शहर का वातावरण और माहौल उपलब्ध करवाने की निहायत जरूरत है। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद के अधिकारी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक योजना तैयार करें और इस योजना के अनुसार शहर को स्वच्छ करें, पिपली से लेकर थर्ड गेट तक और शहर के अंदर तथा सैक्टरों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करें। इन आदेशों के बाद नप सचिव केएल बटला ने कहा कि शहर के वार्डो को स्वच्छ बनाने के लिए नप के 450 कर्मियों को थर्ड गेट से लेकर पिपली तक डयूटी लगा दी गई है और शहर के सैक्टरों में सफाई व्यवस्था करने के लिए 50 सफाई कर्मी लगाएं है। इस शहर की सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से चैक करने के लिए 4 टीमें लगाई गई है, इन टीमों में एक्सईएन, सीएसआई, एसआई और अन्य कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *