कुरुक्षेत्र, 16 जनवरी। श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के बीएएमएस प्रथम वर्ष की पूरक परीक्षा के पेपर लीक होने की खबरों के मद्देनजर पदार्थ विज्ञान का पेपर स्थगित कर दिया, जोकि अब आगामी 3 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ शंभू दयाल की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह समिति एक सप्ताह में पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की रिपोर्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बलदेव कुमार को सौंपेगी, जिसके बाद दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अधिनस्थ गोपनीय शाखा में तैनात स्टाफ को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है और नए स्टाफ की नियुक्ति की गई है। उन्होने बताया कि इसके बावजूद 31 जनवरी तक आयोजित की जा रही सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत होंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के गतिविधियों को विश्वविद्यालय प्रशासन कदापि सहन नहीं करेगा तथा दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा।
Home / Crime / श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के बीएएमएस प्रथम वर्ष का पेपर लीक होने की खबरों के मद्देनजर पदार्थ विज्ञान का पेपर स्थगित
Check Also
धर्मनगरी में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा : नीतीश अग्रवाल
कुरुक्षेत्र 26 अप्रैलः कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को मीडिया से पहली …
Post Now India Post Now India