कुरुक्षेत्र 16 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि हरियाणा में पहली बार कुरुक्षेत्र में ब्लाक व उपमंडल स्तर पर अधिकारियों से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, फीडबैक लेने और मुख्यालय तक मीटिंगों के चक्कर से छुटकारा दिलाने और लोगों की समस्याओं का कार्यालयों में अधिक समय देकर निवारण करने की व्यवस्था बनाने के लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की जाएगी। यह व्यवस्था आगामी 15 दिनों के अंदर कर दी जाएगी। इतना ही नहीं लोगों की समस्याओं का जल्द निपटारा करने और फाईलों की सही पोजिशन की जानकारी देने के लिए डिस्ट्रिक्ट काल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले पत्रकारों ने उपायुक्त के समक्ष शहर की सडक़ों, रेलवे रोड़, मैन बाजार और मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण, ट्रैफिक व्यवस्था, शहर की सफाई व्यवस्था, पुराने शहर में सफाई व्यवस्था की खस्ता हालत व पानी की निकासी, रेलवे स्टेशन पर बच्चों द्वारा नशा करना व बाल मजदूरी, सडक़ों पर रेहड़ी चालकों के द्वारा किए गए अतिक्रमण, वूमन सैल में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करवाना, पिपली में नए बस स्टैंड की परियोजना को शुरु करवाने, पर्यटन की दृष्टि से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं करवाना और हवाई पट्टी जैसी योजना को शुरु करवाना, वोल्वो बस सर्विस को शुरु करवाना, अवैध रुप व बिना कागज के चल रहे आटो रिक्शा पर रोक लगाना, शहर से डेयरियों को नियमानुसार बाहर निकालना, सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाना, ट्रैफिक लाईटस को ठीक करवाना, नकली सीएचसी सेंटर बनाकर लोगों से अवैध वसूली करना, ब्रहमसरोवर व सन्निहित सरोवर पर पर्यटन पुलिस को मुस्तैद करना, ब्रहमसरोवर व सन्निहित सरोवर पर अवैध रुप से साधुओं के वेश में रहने पर प्रतिबंध लगाना, अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के बजट को सार्वजनिक करना, शहर में शराब के अवैध खुर्दो को बंद करवाना और होटलों व बैंक्वट हाल में शराब व मांस के सेवन पर प्रतिबंध लगाना जैसे मुद्दों को रखा।
उपायुक्त ने कहा कि पत्रकार साथियों के सभी सुझावों पर तुरंत प्रभाव से एक्शन लिया जाएगा और हर माह शहर की व्यवस्थाओं की फीडबैक लेने, सरकार की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देने तथा शहर में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी देने के उदेश्य से हर माह एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विभिन्न जिलों में कार्य करने के उपरांत कुरुक्षेत्र जिले में उपायुक्त का जो जिम्मा सरकार ने सौंपा है, उसको बेहतर तरीके से निभाने के लिए कुरुक्षेत्र शहर के अतिक्रमण को हटाने और शहर वासियों को मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष फोकस रहेगा। इस कार्य को करने के लिए जहां ब्लाक और उपमंडल स्तर पर अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, वहीं लोगों की छोटी सी छोटी समस्या को निर्धारित समयावधि से पहले समाधान करने के लिए डिस्ट्रिक्ट काल सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें लोगों को उनकी फाईलों का फीडबैक देने का प्रयास किया जाएगा।
Post Now India Post Now India