Breaking News
Home / Events / प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 18 जनवरी को सभी ग्राम पंचायतों में साईक्लोथोन का आयोजन होगा

प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 18 जनवरी को सभी ग्राम पंचायतों में साईक्लोथोन का आयोजन होगा

करनाल 16 जनवरी। देश के हर नागरिक को स्वस्थ रखने के लिए प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आगामी 18 जनवरी को प्रदेश के सभी गांवों में साईक्लोथोन यानि साईकल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को साईक्लोथोन के आयोजन से जोड़ा गया है। हरियाणा सरकार के पंचायत एवं विकास विभाग की ओर से इस सम्बंध में जारी एक पत्र की अनुपालना में अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव एवं इस कार्यक्रम के नोडल ने अपने कार्यालय में जिला के सभी खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों की एक बैठक लेकर उन्हें साईक्लोथोन के सफलता पूर्वक आयोजन की जिम्मेवारी दी। यही नहीं भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव द्वारा बुधवार को इस सम्बंध में एक विडियो कॉन्फ्रेस कर पंचायत एवं विकास विभाग को निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि साईक्लोथोन का आयोजन जिला की सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। सम्बंधित सरपंच/पंच इस के समन्वयक होंगे। स्वयं सहायता समूह के एक सदस्य को सह समन्वय की जिम्मेवारी दी गई है। साईक्लोथोन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इसके पोटर्ल पर अपने आप को पंजीकृत करवाना होगा, पंजीकरण का कार्य गुरूवार तक रहेगा। साईक्लोथोन में अधिक से अधिक लोगों की प्रतिभागिता सुनिश्चत करने को कहा गया है, लेकिन साईक्लिस्ट की संख्या 100 से कम नही होगी। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को अपने-अपने गांवों में इस बारे वॉल पेंटिग करवाने को भी कहा गया है ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित होकर इसमें भाग ले सकें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि साईक्लोथोन या साईकल मैराथन 3 से 5 किलोमीटर की रहेगी। उन्होंने सभी बीडीपीओ से कहा कि वे कार्यक्रम को एक मुहिम के रूप में लेकर इसे सफल बनाएं।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *