कुरुक्षेत्र 15 जनवरी। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कहा कि फिट इंडिया मुवमेंट के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को साईकिल के साथ जोडऩे के लिए प्रदेश स्तर पर साईक्लोथम (साईकिल डे) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सभी ग्राम पंचायतों में 18 जनवरी के दिन मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 16 जनवरी तक फिटइंडियाडाटजीओवीडाटईन पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। अतिरिक्त उपायुक्त एनआईसी कार्यालय में फिट इंडिया मुवमेंट के साईक्लोथम कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी। इससे पहले चंड़ीगढ़ से विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा के महा-निदेशक ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए 18 जनवरी को मनाए जाने साईक्लोथम कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि देश और प्रदेश में सरकार द्वारा फिट इंडिया मुवमेंट का आयोजन 18 जनवरी को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को खासकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उदेश्य से फिट इंडिया मुवमेंट के तहत साईकिल चलाई जाएगी और साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साईकिल रैली में पंचायतों को भाग लेने के लिए सबसे पहले वेबसाईट पर अपना पंजीकरण करवाना होगा और 18 जनवरी के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रमों की फोटो सहित विस्तृत ब्यौरा अपलोड करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद जो पंचायत सराहनीय कार्य करेगी उनका 4 अवार्डो से अलग-अलग केटैगरी के हिसाब से सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में 10 लाख रुपए तक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
Home / Events / अब ग्राम पंचायतों में फिट इंडिया मुवमेंट के तहत चलेगी साईकिल, 18 जनवरी को सभी पंचायतों में होगा साईक्लोथम कार्यक्रम
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India