Breaking News
Home / Kurukshetra / उपायुक्त ने आरटीए को दिए आटो रिक्शा के दस्तावेजों को चैक करने के आदेश, आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

उपायुक्त ने आरटीए को दिए आटो रिक्शा के दस्तावेजों को चैक करने के आदेश, आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

कुरुक्षेत्र 17 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि शहर में यातायात की व्यवस्था को दुरुस्त करने, सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और शहर के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के उदेश्य से आटो रिक्शा चालकों को मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत तमाम नियमों की पालना करनी होगी। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में बिना दस्तावेजों के किसी भी आटो रिक्शा को सडक़ पर नहीं चलने दिया जाएगा और जो भी आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि शहर के समाज सेवी एवं मीडिया के माध्यम से शहर की सबसे ज्वलंत समस्या आटो रिक्शा चालकों के पास दस्तावेज ना होने और बिना नम्बर और प्रदूषण प्रमाण पत्र के सडक़ों पर चलने का विषय सामने रखा गया। इस विषय को लेकर गहनता से फीडबैक भी लिया गया। इस फीडबैक के बाद शहर में यातायात की व्यवस्था को दुरुस्त करने, सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए इस विषय को गम्भीरता से लिया गया है। इसलिए आरटीए विभाग को तुरंत प्रभाव से आदेश जारी कर दिए है कि शहर में मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत तमाम नियमों की पालना करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण कुरुक्षेत्र के सचिव को निर्देश दिए कि नियमों की अवहेलना करने वाले आटो चालकों के खिलाफ जांच की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *