कैथल, 24 जनवरी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास में उपायुक्त सुजान सिंह ने स्थानीय पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया तथा भव्य परेड की सलामी ली। समारोह की परम्परा के अनुरूप पुलिस विभाग के विशेष वाहन में उपायुक्त ने सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। अंतिम पूर्वाभ्यास में परेड में सम्मिलित सभी टुकडिय़ों ने मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए भव्य मार्च पास्ट में हिस्सा लिया तथा उपायुक्त सुजान सिंह ने परेड टुकडिय़ों की सलामी ली। इन टुकडिय़ों में जिला पुलिस पुरुष व महिला की तीन टुकडिय़ां, गृह रक्षी, एनसीसी ब्वॉज विंग, एनसीसी गल्र्स विंग, गल्र्स गाईड, ऑपन स्काउट, एसपीसी तथा प्रजातंत्र के प्रहरी की एक-एक टुकड़ी शामिल थी। सभी टुकडिय़ों ने कदम से कदम मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सामुहिक पीटी शो, डम्बल, लेजियम तथा सूर्य नमस्कार की प्रस्तुतियां दी गई। नवोदय विद्यालय तितरम के बच्चों ने समूह गान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पट्टी अफगान कन्या विद्यालय, जाखौली अड्डा कन्या विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी संस्कृति को परिभाषित करती नृत्यावली, सुपार्शव जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कव्वाली, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति वे देश की एकता को दर्शाती नृत्यावली, हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों को दर्शाती कॉरियाग्राफी तथा आरकेएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने हरियाणा की संस्कृति व विकास गाथा को प्रदर्शित करती नृत्यावली पेश की। कार्यक्रम का समापन आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा गाए गए राष्ट्रीय गान से हुआ।
Home / Events / 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास में उपायुक्त ने स्थानीय पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India