करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली तथा जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इससे पहले उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवारजनों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिलावासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है। सरकार ने वर्ष 2020 को सुशासन संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। नागरिकों को सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए वर्ष भर सुशासन की नई-नई पहले करने पर बल दिया जाएगा। उन्होने कहा कि जनता की भलाई के लिए एक अहम निर्णय सरकार लेने जा रही है। इस निर्णय के तहत हर महीने के पहले राजस्व दिवस प्रदेश के सभी एसडीएम कार्यालयों में मनाया जाएगा, इस दिन राजस्व विभाग के पटवारी से लेकर एसडीएम तक के बीच के सभी अधिकारी एक साथ बैठेंगे और लोगों की राजस्व संबंधी शिकायतों को सुनकर जरूरतों को पूरा करेंगे।
Home / Events / स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India