कुरुक्षेत्र 28 जनवरी। जनगणना विभाग के अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि जनगणना 2021 के लिए ग्रामीण एवं शहरी वर्गीकरण को अंतिम रुप देने के लिए प्रशासन की तरफ से योजना तैयार कर ली है। इस जनगणना के कार्य को डिजीटल मोड में किया जाएगा। इस योजना के अनुसार जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचिकरण व मकान की गणना का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 1 मई से 15 मई 2020 तक पूरा किया जाना है, इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी जनगणना कार्य को पूरी गम्भीरता के साथ करना सुनिश्चित करेंगे। सुरेन्द्र कुमार पंचायत भवन के सभागार में जनगणना 2021 को लेकर आयोजित 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें जनगणना-2021 के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया एवं कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया। जिला कर्मियों को सीएमएमएस पोर्टल के क्रियात्मक पहलुओं और जनगणना अनुवीक्षण जैसे-जनगणना कार्यात्मक कर्मियों का पंजीयन, प्रशिक्षण बैंचों का सृजन, मोबाईल मोड में आंकड़े एकत्रीकरण की स्थिति सम्मिलित किया गया है। इस जनगणना कार्य के मानदेय आदि सभी भुगतान सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से पीएफएमएस की सहायता से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना के प्रथम चरण का कार्य जहां 1 मई से 15 जून 2020 तक पूरा किया जाएगा, वहीं जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य 9 फरवरी 2021 से लेकर 28 फरवरी 2021 तक किया जाएगा। इस द्वितीय चरण में जनगणना की परिगणना का कार्य किया जाएगा। इसके उपरांत रीविजनल राउंड 1 से 5 मार्च 2021 की अवधि में किया जाएगा।
Home / Events / जनगणना 2021 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारी गम्भीरता के साथ करे काम, 1 मई से 15 जून 2020 तक होगा प्रथम चरण का कार्य
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India