Breaking News
Home / Events / डिजीटल मोड में पहली बार किया जाएगा जनगणना-2021 का कार्य, 1 मई से 15 जून 2020 तक होगा प्रथम चरण का कार्य

डिजीटल मोड में पहली बार किया जाएगा जनगणना-2021 का कार्य, 1 मई से 15 जून 2020 तक होगा प्रथम चरण का कार्य

कुरुक्षेत्र 7 जनवरी। नगराधीश सतबीर कुंडू ने कहा कि जनगणना 2021 के लिए ग्रामीण एवं शहरी वर्गीकरण को अंतिम रुप देेने के लिए प्रशासन की तरफ से योजना तैयार कर ली गई है। इस जनगणना के कार्य को पहली बार डिजीटल मोड में किया जाएगा। इस योजना के अनुसार जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचिकरण व मकान की गणना का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 1 मई से लेकर 15 मई 2020 तक पूरा किया जाना है, इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी जनगणना कार्य को पूरी गम्भीरता के साथ करना सुनिश्चित करेंगे। नगराधीश अपने कार्यालय में जनगणना 2021 की तैयारियों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां प्रथम चरण का कार्य जहां 1 मई से 15 जून 2020 तक पूरा किया जाएगा, वहीं जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य 9 फरवरी 2021 से लेकर 28 फरवरी 2021 तक किया जाएगा। इस द्वितीय चरण में जनगणना की परिगणना का कार्य किया जाएगा। इसके उपरांत रिजनल राउंड 1 से 5 मार्च 2021 की अवधि में किया जाएगा। जनगणना कार्य को सहजता के साथ करने के लिए प्रशासनिक इकाईयों को 31 दिसम्बर 2019 को स्थिर कर दिया गया है। इसके पश्चात जनगणना कार्य की समाप्ति तक प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। नगराधीश ने कहा कि जनगणना पहली बार डिजीटल मोड में की जा रही है। जहां प्रगणकों द्वारा सभी आंकड़ों का संकलन विशेष तौर पर डिजाईन किए गए मोबाईल एप पर किया जाएगा। जनगणना की सभी गतिविधियां एवं प्रगति का अनुविक्षण एवं प्रबंधन प्रणाली पोर्टल जो कि विशेष तौर पर इसी कार्य के लिए डिजाईन किया गया है, के माध्यम से किया जाएगा। मोबाईल एप के प्रयोग से एकत्रित किए जाने वाले आंकड़े तीव्र गति से संकलित होंगे तथा जनगणना आंकड़ों को समयबद्घ रुप से किया जा सकेगा।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *