कैथल, 7 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि शहर की जितनी भी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्घ दूर किया जाएगा। इसके साथ-साथ जितनी भी योजनाएं व परियोजनाएं चल रही हैं, उन सभी को गुणात्मक दृष्टि से पूरा किया जाएगा। शहर की स्ट्रीट लाईट तथा ट्रैफिक लाईट को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। जिला में बाढ़ प्रबंधन की दिशा में लगभग करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे आबादी क्षेत्र और फसलों को संभावित बाढ़ से बचाया जा सकेगा। शहर की बहुत पुरानी मांग ग्योंग लिंक ड्रेन के कार्य की स्वीकृति मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दे दी है, जल्द ही इस पर कार्य होगा, जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। उपायुक्त सुजान सिंह लघु सचिवालय में प्रैस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया जगत के लोग जहां सरकार की नीतियों के बारे में लोगों में प्रचार-प्रसार करते हैं, वहीं आम जन की समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाते हैं। जिला में जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं, उन सबको जल्द पूरा किया जाएगा। सभी संबंधित विभाग कार्यों को समयबद्घ व तय मापदंड के अनुसार पूरा करेंगे। सभी संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस कार्य में कोताही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मीडिया में आने वाली सभी जन समस्याओं को संबंधित विभाग के माध्यम से दूर करवाया जाएगा और उनसे किए गए कार्य की रिपोर्ट भी ली जाएगी। उन्होने कहा कि बाढ़ प्रबंधन के लिए घग्गर के नजदीक भाटिया गांव में स्टॉन पिचिंग का कार्य किया जाएगा, जिससे संभावित बाढ़ से बचकर आबादी के क्षेत्र को सुरक्षित किया जाएगा और शहर में पाकिंग की व्यवस्था को दुरस्त करने हेतू मल्टी स्टोर पार्किंग के कार्य के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
Home / Events / शहर की समस्याओं का निदान किया जाएगा प्राथमिकता से, सरकार की सभी योजनाओं व परियोजानाओं को किया जाएगा समयबद्घ पूरा, अधिकारियों की होगी जवाबदेही तय
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India