करनाल 7 जनवरी। शहर मेें सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की अपनी प्रतिबद्घता के चलते नगर निगम ने आज फिर मॉडल टाऊन स्थित एक पब्लिक पार्क की जगह पर आस-पास के रिहायशदारों द्वारा अवैध रूप से किए गए निर्माण को गिरा देने की कार्रवाई की और चेतावनी भी दी कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृति के खिलाफ निगम सख्त कार्रवाई करेगा। निगम आयुक्त राजीव मेहता ने बताया कि मॉडल टाऊन में रोजगार विभाग के पुराने कार्यालय के साथ पब्लिक पार्क की जगह है और इसके आस-पास रिहायशी मकान हैं। करीब 15-20 रिहायशदारों ने अनाधिकृत रूप से पार्क की जगह पर अपने घरों के पिछवाड़े अवैध रूप से दीवार बना डाली। जैसे ही यह मामला निगम के संज्ञान में आया, सभी निर्माणकारियों को नोटिस देकर स्वत: निर्माण गिरवाने के आदेश दिए गए, लेकिन उस पर कोई अमल नहीं किया गया। परिणामस्वरूप आज निगम के तोड़-फोड़ दस्ते ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि एक जेसीबी की मदद से पब्लिक पार्क की जगह पर बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के लिए करनाल के बीडीपीओ अंकित चौहान को ड्यूटी मजिस्टे्रट बनाया गया था। एसएचओ सिविल लाईन की अगुवाई में करीब 30 पुलिसकर्मियों को साथ लेकर तोड़-फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान हालांकि टीम को लोगों का विरोध भी सहना पड़ा, लेकिन भारी पुलिस बल के चलते वे किसी प्रकार का व्यवधान डालने में सफल नहीं हुए।
Home / Events / नगर निगम के डैमोलिशन स्कवार्ड ने मॉडल टाऊन स्थित पब्लिक पार्क की जगह पर किए गए अवैध निर्माण को गिराया
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India