करनाल , 8 जनवरी। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं कॉलोनियों बाजार में साफ-सफाई की अलख जगाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने शहर में जनसंपर्क किया। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से बात कर इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वयं के बदलने से ही बदलाव दिखेगा। लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी सोच को बदलना चाहिए तभी जाकर एक स्वच्छ समाज का निर्माण हो सकता है। लोग अपने घरों और दुकानों की साफ-सफाई करके कूड़े-कचरे को घर से बाहर या रोड पर फेंक देते है। घर से बाहर फेंका हुआ कूड़ा गंदगी का सबब बन जाता है और गंदगी के कारण आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होने कहा कि अगर हमारे आसपास सफाई व्यवस्था अच्छी रहेगी तो मच्छर-मक्खी भी नहीं पनपेंगे। साफ-सफाई रहने के कारण हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अगर हम अच्छे स्वास्थ्य की इच्छा रखते है तो हमें अपने आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। कूड़े-कचरे को इधर-उधर फैंकने की बजाय उसको कूड़ादान में डालना चाहिए। हम सभी को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इसका निर्वाह अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति विशेष की जिम्मेदारी नहीं है यह हम सभी की जिम्मेदारी है क्योंकि सबके प्रयास से ही हम साफ-सुथरे समाज का निर्णाण कर सकते हैं।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India