करनाल: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी के आवास पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पद्यमा स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भी परिजनों को सांत्वना दी। पद्यमा स्वामी का सोमवार दोपहर लगभग 2.30 बजे लम्बी बीमारी के उपरांत निधन हो गया था और वह 82 वर्ष की थी।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय पद्यमा स्वामी के पति एवं पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी को सांत्वना देते हुए कहा कि जन्म और मृत्यु पर केवल ईश्वर का नियंत्रण है और प्रत्येक प्राणी को ईश्वर की इच्छा के अनुरूप यह संसार छोडक़र जाना पड़ता है। आज प्रात: 11 बजे पद्यमा स्वामी का अंतिम संस्कार किया गया और उनके अंतिम संस्कार में विधायक हरविन्द्र कल्याण, महिपाल ढांडा सहित विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। परिजनों ने बताया कि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने भी पद्यमा स्वामी के निधन पर पूर्व गृह राज्य मंत्री के निवास पर पहुंचकर सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री के साथ सांत्वना देने वालों में मेयर रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, चेयरमैन जयदीप आर्य, अशोक सुखीजा, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, त्रिलोचन सिंह, सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक रणबीर शर्मा सहित अन्य धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India