Breaking News
Home / Karnal / अंत्योदय सरल केन्द्र सरकार की आम आदमी के लिए बड़ी सौगात

अंत्योदय सरल केन्द्र सरकार की आम आदमी के लिए बड़ी सौगात

करनाल उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और आम जनता को एक ही छत के नीचे सभी जरूरी सुविधाएं मिले, इसके लिए अंत्योदय सरल केन्द्र जिला, उपमंडल व तहसील स्तर पर खोले गए हैं। इन केन्द्रों पर करीब 425 से अधिक सेवाएं मिल रही हैं। अंत्योदय सरल केन्द्र की स्थापना से आम आदमी को एक बड़ी सौगात मिली है, अब आमजन को अलग-अलग कार्यालयों में चक्कर नहीं लगाने पड़ते और दलालों से छुटकारा मिला है। इससे निर्धारित समयावधि में लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि जनता को सरकारी सेवाएं देने वाले विभिन्न विभागों द्वारा 236 योजनाओं के अंतर्गत 425 से अधिक सेवाएं इस समय सरल पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर मिलने वाली सेवाओं को सेवा का अधिकार कानून के तहत नोटिफाई किया गया है ताकि ये सेवाएं सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में लोगों को प्रदान की जा सके। आम आदमी इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए अंत्योदय सरल केन्द्रों पर जाकर अथवा अपने घर बैठे ही ऑनलाईन आवेदन कर सकता है। सरल केन्द्र पूरी तरह से कैशलेस व पेपरलेस है। उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल के बारे में सरकार द्वारा 1800-2000-023 हैल्प लाईन नम्बर भी जारी किया गया है, व्यक्ति इस नम्बर से जानकारी ले सकता है।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *