Breaking News
Home / Kurukshetra / सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली , सावधानी हटी दुर्घटना घटी- डॉ. वर्मा

सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली , सावधानी हटी दुर्घटना घटी- डॉ. वर्मा

कुरुक्षेत्र। राजकीय उच्च विद्यालय रुआं के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा गाँव में रैली निकाली गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार ने की और मुख्यातिथि के रूप में पधारे राष्ट्रीय स्वर्ण पदक से सुशोभित डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ अशोक कुमार वर्मा ने झंडी दी। डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व को बताते हुए कहा कि नियमों से अनभिज्ञता के परिणामस्वरूप सड़क दुघर्टनाएं घटित होती हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित आयु सीमा से कम आयु के व्यक्ति को सड़क पर वाहन लेकर आने का प्रावधान नहीं है।

कोई भी व्यक्ति सड़क पर वाहन लाने से पूर्व यह सुनिश्चित करे कि वाहन का पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र हो, वाहन नियमानुसार उचित अवस्था में हो, चालक के पास वैद्य ड्राइविंग लाईसैंस हो, तभी कोई भी व्यक्ति वाहन चलाने के योग्य होगा। उन्होंने ओवरटेकिंग बारे जागरूक करते हुए कहा कि ओवरटेकिंग सदैव दाई ओर से की जानी चाहिए क्योंकि नियमों के पालन से ही सभी सुरक्षित रहेंगे। विद्यालय के प्रांगम में पहुँचने पर मुख्याध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार ने मुख्यातिथि डॉ. अशोक कुमार वर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि जीवन के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना अति आवश्यक है. इस अवसर पर विद्यालय प्रधान राजेश कुमार, अध्यापक सुरेंद्र पाल, सतपाल सिंह, किरण कुमार और विद्यार्थी के साथ ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *