Breaking News
Home / Education / निट में ‘एडवांसेज इन स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग’ विषय पर अल्पावधि पाठ्यक्रम का आयोजन

निट में ‘एडवांसेज इन स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग’ विषय पर अल्पावधि पाठ्यक्रम का आयोजन

कुरुक्षेत्र राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) कुरूक्षेत्र  के सीनेट हॉल में संस्थान के सिविल अभियांत्रिकी विभाग द्वारा छ: दिवसीय अल्पावधि पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अल्पावधि पाठ्यक्रम का विषय ‘एडवांसेज इन स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग’ पर आधारित है। पाठ्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. सतीश कुमार द्वारा दीप प्रज्जवल के साथ किया गया था।

इस अल्पावधि पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान करना है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. सतीश कुमार ने संस्थान के सभी विभागों को  एक साथ मिलकर नई तकनीकों व नए पदार्थो इत्यादि पर खोज करने के लिए प्रेरित किया। पाठ्यक्रम की संयोजक डा. बबीता सैनी ने ‘एडवांसेज इन स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग’ विषय पर अपने विचार रखे। पाठ्यक्रम का अध्ययन करने के लिए पंजाब, हरियाणा, राज्यस्थान, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। पाठय़क्रम के दौरान अमेठी युनिवर्सिटी से आए डॉ. वर्धराजन ने भुकंप विरोधी इमारतों के बारे में जानकारियां प्रदान की। इस अवसर पर संस्थान के डीन, अन्य विभागाध्यक्ष, शोधार्थीगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About Pankaj Arora

Check Also

धर्मनगरी में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा : नीतीश अग्रवाल

कुरुक्षेत्र 26 अप्रैलः कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को मीडिया से पहली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *