Breaking News
Home / Kurukshetra / मेला क्षेत्र के 20 सैक्टरों में नियुक्त किए सैक्टर मैजिस्ट्रेट व सैक्टर अधिकारी, 23 दिसम्बर तक तैयारियां पूरी करेंगे अधिकारी

मेला क्षेत्र के 20 सैक्टरों में नियुक्त किए सैक्टर मैजिस्ट्रेट व सैक्टर अधिकारी, 23 दिसम्बर तक तैयारियां पूरी करेंगे अधिकारी

कुरुक्षेत्र (एसएनबी) उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि 26 दिसम्बर को सूर्य ग्रहण मेले में लगभग 10 से 15 लाख श्रृद्धालु सुबह 8:15 से लेकर 10:55 तक ब्रहमसरोवर व सन्निहित सरोवर में स्नान व पूर्जा अर्चना करेंगे। इस दौरान मोबाईल नेटवर्क के व्यस्त रहने की सम्भावना बनी रहेगी, इसलिए अधिकारियों के आपसी तालमेल से व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की तरफ से अधिकारियों को वॉकी-टॉकी उपलब्ध करवाएं जाएंगे। यह वॉकी-टॉकी 20 से ज्यादा सूचना केन्द्रों व हेल्प डेस्क भी उपलब्ध रहेंगे। अहम पहलू यह है कि सूर्य ग्रहण मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 सैक्टरों के लिए सैक्टर मैजिस्ट्रेट व सैक्टर अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। वे देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में सूर्य ग्रहण मेले की तैयारियों को लेकर सैक्टर मैजिस्ट्रेट, सैक्टर अधिकारी व लाईजनिंग अधिकारी की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारियों को सूर्य ग्रहण मेले के दौरान भीड़ पर नियंत्रण रखने और ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छता पर विशेष फोकस रखना है और सभी अधिकारियों को रुट के बारे में विस्तार से जानकारी होनी चाहिए तथा मेले में लोगों की सुविधा के लिए 20 हेल्प डेस्क और सूचना केन्द्र बनाए जाएंगे, के बारे मे विस्तार से जानकारी होनी जरुरी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना भी अधिकारियों की प्राथमिकता रहेगी। प्रशासन की तरफ से ब्रहमसरोवर की 700 सदरियों, तिरुपति बालाजी मंदिर के पास मेला ग्रांउड में 20 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था, धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पर्यटन सूचना केन्द्र पर रिशेपशन काउंटर स्थापित किए जाएंगे। प्रशासन की तरफ से भंडारों की जगह तय कर दी गई है इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित सभी कार्य को 23 दिसम्बर तक पूरा करना सुनिश्चित करेंगे तथा 24 दिसम्बर को सुबह 10 बजे मेला ग्राउंड में एकत्रित होंगे और पायलट रिहर्सल होगी। उपायुक्त ने कहा कि सूर्य ग्रहण मेले को लेकर शहर के चारों तरफ 26 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि सूर्य ग्रहण मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने व पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर के बाहर पूरे जिले में 16 जगहों पर पुलिस नाके लगाएं जाएंगे।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *