Breaking News
Home / Events / घरौंडा के विधायक ने दर्जन गांवों का दौरा कर क्षेत्र के लोगों का किया धन्यवाद

घरौंडा के विधायक ने दर्जन गांवों का दौरा कर क्षेत्र के लोगों का किया धन्यवाद

करनाल 19 दिसम्बर। घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने करीब एक दर्जन गांवों का दौरा करके क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद किया और नए विकास कार्यों के बारे में सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि आम जनता के मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े किसी भी कार्य को अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा और नए विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अगले 5 वर्षों में पूरा किया जाएगा। विधायक कल्याण अपने धन्यवादी दौरे के दौरान घरौंडा क्षेत्र के गांव नबीपुर में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपस में मिलजुल कर रहें और चुनाव के मतभेदों को भुलाकर गांव के विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले 5 वर्षों के दौरान घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी इतना ही नहीं घरौंडा को उपमंडल का दर्जा देकर इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को भी पूरा किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर गांव कुटेल में बन रही मेडिकल यूनिवर्सिटी इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल रहेगा। उन्हें घर के नजदीक ही रोजगार के साथ-साथ बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि धन्यवादी दौरे के दौरान लोगों की ओर से विकास कार्यों को लेकर जो सुझाव दिए जा रहे हैं उन सभी पर गहनता से चिंतन-मंथन करके सभी कार्यों को मूल रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति मेरा सत्ता सुख भोगने का साधन नहीं बल्कि जन सेवा का एक माध्यम है। उन्होंने फिर दोहराया कि वर्ष 2014 से पहले घरौंडा क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़े क्षेत्रों की सूची में शामिल था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की असीम कृपा से इस क्षेत्र में बड़ी-बड़ी परियोजनाएं मिली है जिनमें से अधिकांश पूरी हो गई हैं और कुछ पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पीएचसी, सीएससी की स्थापना की गई। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बसताड़ा में आईटीआई, घरौंडा में लड़कियों के स्कूल के लिए सुंदर भवन, अराईपुरा में एनसीसी अकादमी, ज्ञानपुरा कॉलेज में साईंस ब्लॉक, छोटे-छोटे गांव को सडक़ों से जोड़ा गया, पीने के पानी व बिजली की स्थिति में सुधार किया गया।

धन्यवाद दौरे के दौरान घरौंडा के विधायक।

About Pankaj Arora

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *