Breaking News
Home / Events / 20 व 21 दिसम्बर को आलू प्रौद्योगिकी केन्द्र शामगढ़ करनाल में प्रथम आलू एक्सपो 2019

20 व 21 दिसम्बर को आलू प्रौद्योगिकी केन्द्र शामगढ़ करनाल में प्रथम आलू एक्सपो 2019

करनाल 19 दिसम्बर। उद्यान विभाग हरियाणा द्वारा 20 व 21 दिसम्बर को आलू प्रौद्योगिकी केन्द्र शामगढ़ करनाल में प्रथम आलू एक्सपो 2019 का आयोजन किया जाएगा। आलू प्रौद्योगिकी केन्द्र शामगढ़ के उप-निदेशक एस के यादव ने बताया कि 20 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे इस आलू एक्सपो में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल और उद्यान विभाग हरियाणा के महानिदेशक डाॅ. अर्जुन सिंह सैनी प्रतिभागियों से आलू उत्पादन को बढ़ावा देने व इस फसल के उत्पादन की नवीनतम तकनीकों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक तकनीकी सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें उद्यान विशेषज्ञ इस विषय पर जानकारी देंगे। इसी प्रकार 21 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन और तकनीकी सत्र रहेगा। उन्होंने आलू उत्पादकों और जिला के अग्रणी किसानों को इस आयोजन का लाभ लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में फील्ड विजिट के दौरान आलू की अधिक पैदावार देने वाले बीज तैयार करने, भूमि और भूमि के बिना आलू उत्पादन की नई तकनीकों तथा विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी जाएगी।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *