Breaking News
Home / Events / सूर्य ग्रहण मेले को लेकर प्रशासन ने तैयार किया मास्टर ट्रैफिक प्लान, मेला क्षेत्र के 20 सैक्टरों में सुरक्षा की कमान रहेगी 42 राजपत्रित अधिकारियों के हाथों में, 4839 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी सुरक्षा व्यवस्था

सूर्य ग्रहण मेले को लेकर प्रशासन ने तैयार किया मास्टर ट्रैफिक प्लान, मेला क्षेत्र के 20 सैक्टरों में सुरक्षा की कमान रहेगी 42 राजपत्रित अधिकारियों के हाथों में, 4839 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी सुरक्षा व्यवस्था

कुरुक्षेत्र (एसएनबी) अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 26 दिसम्बर को सुबह 8 बजकर 15 मिनट से लेकर 10 बजकर 55 मिनट तक सूर्य ग्रहण मेले में देश-विदेश से लगभग 15 लाख श्रृद्धालुओं के पहुंचने की सम्भावना है। इतना ही नहीं श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 42 आईपीएस और डीएसपी स्तर के राजपत्रित अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी और मेला क्षेत्र के 20 सैक्टरों में 4839 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। एडीसी पार्थ गुप्ता लघु सचिवालय में सूर्यग्रहण मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूर्यग्रहण मेला क्षेत्र को 20 सैक्टरों में विभाजित किया गया है और इन सैक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। उन्होने कहा कि सूर्य ग्रहण मेले को लेकर 25 व 26 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र में आने वाले सभी मार्गो पर नाकाबंदी की जाएगी और सूर्य ग्रहण मेला क्षेत्र में यात्री व आपातकालीन वाहनों को ही कुरुक्षेत्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। वहीं नए बस अड्डे के बाद बसों के रुट को बदला जाएगा। हालांकि पुराने बस स्टैंड तक लोकल बस सेवा की सुविधा दी जाएगी।

बाक्स

ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर व पिहोवा तीर्थ पर लगेंगे बचाव कैम्प

सूर्य ग्रहण मेले के दौरान ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर व पिहोवा तीर्थ पर प्रशासन की तरफ से बचाव कैम्पों आयोजन किया जाएगा। इन कैम्पों के माध्यम से इन तीर्थ स्थलों पर आने वाले श्रृद्घालुओं व पर्यटकों को सरोवरों में स्नान करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व सावधानी बरतने के बारे में जागरुक किया जाएगा। इसके साथ-साथ सभी सरोवरों पर श्रृद्घालुओं को जानकारी दी जाएगी की रेलिंग से आगे पानी का तल काफी गहरा है और रेलिंग से आगे न जाने बारे भी चेतावनी बोर्ड लगाकर जागरुक किया जाएगा।

सूर्य ग्रहण मेले को लेकर मीटिंग करते अतिरिक्त उपायुक्त।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *