Breaking News
Home / Events / श्री कृष्णा मंदिर में किया श्री मद्भागवत सत्संग व हरि नाम का कीर्तन

श्री कृष्णा मंदिर में किया श्री मद्भागवत सत्संग व हरि नाम का कीर्तन

करनाल 17 दिसंबर। गांव काछवा के श्री कृष्णा मंदिर में जीबीपीएस ट्रस्ट वृंदावन की ओर से जीवानुगा शैल शैलवासिनी दासी जी के मुख से श्री मद्भागवत सत्संग व हरि नाम का कीर्तन किया गया। हरि नाम के कीर्तन की मस्ती में श्रद्धालु जमकर झूमे। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म एवं सत्य की राह पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हरि नाम की माला जपने से ही कलयुग में मनुष्य का जीवन सफल हो सकता है। वैष्णवी कविता बंसल जी की प्रेरणा से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सभी ग्रामवासियों ने धर्म लाभ प्राप्त किया।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *