Breaking News
Home / Education / 20 से 24 जनवरी तक विभिन्न गांवों में कानूनी साक्षरता शिविरों का किया जाएगा आयोजन

20 से 24 जनवरी तक विभिन्न गांवों में कानूनी साक्षरता शिविरों का किया जाएगा आयोजन

कैथल, 8 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आम जन को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव तथा नशीली दवाओं के पीडि़तों की कानूनी सेवाओं के बारे में जागरूक करने हेतू 20 से 24 जनवरी तक विभिन्न गांवों में कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं एवं पराविधिक स्वयं सेविकाओं द्वारा लोगों को जानकारी दी जाएगी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा 20 जनवरी को पाडला, 21 जनवरी को देवीगढ़, 22 जनवरी को कवारतन, 23 जनवरी को चूहड़माजरा तथा 24 जनवरी को खेड़ी सिकंदर गांवों में कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *