कैथल 16 दिसंबर। शैमरॉक स्कूल कैथल में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय जूनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि शैमरॉक स्कूल के एमडी अश्वनी शर्मा रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों का परिचय लिया। इसके बाद फाइनल मैच कैथल व रोहतक के बीच खेला गया। कैथल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। रोहतक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 120 रन बनाकर 15 रनों से मैच जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए सोनिया को मैन ऑफ द मैच तथा टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाजी का खिताब जीता। प्रिंसिपल नीलम मोदगिल ने कहा कि खेलों से जहां बच्चों को स्वास्थ्य ठीक रहता है, वहीं पढ़ाई में भी उनका मन लगता है। विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी विशेष महत्व है। इसलिए समय-समय पर खेलना भी जरुरी है। बच्चों को अपनी रुचि के हिसाब से खेलों को चयन करना चाहिए।
Check Also
धर्मनगरी में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा : नीतीश अग्रवाल
कुरुक्षेत्र 26 अप्रैलः कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को मीडिया से पहली …
Post Now India Post Now India