Breaking News
Home / Events / विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया बीपीएल सर्वे वैरिफिकेशन व आओ गीता और महाभारत को जाने एप का विमोचन

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया बीपीएल सर्वे वैरिफिकेशन व आओ गीता और महाभारत को जाने एप का विमोचन

कुरुक्षेत्र, 25 दिसम्बर। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आनलाईन प्रणाली से प्रदेश से भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा। इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे है। सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रुप में मनाकर प्रदेश की जनता को अच्छा शासन देने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इतना ही नहीं जनता की सेवा करना सरकार का प्रथम लक्ष्य है और इसी ध्येय को ध्यान में रखकर अधिकारियों और कर्मचारियों को काम करना होगा। वे पंचायत भवन के सभागार में जिला प्रशासन की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रुप में मनाने के लिए आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बीपीएल सर्वे वैरीफिकेशन तथा आओ गीता और महाभारत को जाने एप का शुभारम्भ किया। इसके उपरांत गुरुग्राम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग से 22 जिलों की वेबसाईट, सरल पोर्टल, लोकायुक्त पोर्टल, लाल डोरा मुक्त गांव व 21 तहसीलों के वेब हेलरिस के उदघाटन कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए नई ई-सेवाओं का शुभारंभ किया और विभाग, जिला व प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रतिवर्ष पुरस्कार शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए व जिज्ञासाओं का तर्कसंगत ढंग से समाधान किया।

About Pankaj Arora

Check Also

राष्ट्र प्रेम मंच ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आतंकवाद की सोच को ही जड़ से खत्म करने के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *