कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला वालीबाल प्रतियोगिता 2018-19 का आयोजन आईआईएस यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 17 से 20 दिसम्बर 2018 तक करवाया गया। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लीग मैच में यूनिवर्सिटी ऑफ पूणे को 3-0 से हराया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने क्वार्टर फाईनल में एचपी यूनिवर्सिटी शिमला को 3-0, सेमीफाईनल में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 3-0 तथा फाईनल मैच महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी कोट्टायम को 3-2 से हराकर विजेता टीम बनी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की नेहा, सुखबीर कौर, कविता, मंजू, विजेता तथा साहिल खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, खेल निदेशक, सहायक खेल निदेशक ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के टीम, प्रशिक्षक राजेश कुमार, बलकार सिंह को विजेता बनने पर मुबारकबाद दी।
Check Also
ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी
कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …
Post Now India Post Now India