कुरुक्षेत्र 29 अगस्त: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि बेशक तीसरी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी 6 व 7 सितम्बर को होने वाली सक्षम 2.0 की परीक्षा देंगे, लेकिन सही परीक्षा शिक्षकों की होगी। इन 7 दिनों में शिक्षकों और स्कूल के प्राचार्यो को मिलकर दिन-रात मेहनत करनी होगी और बच्चों को हिन्दी, मैथ, ईवीएस, साईंस और एसएस के लिए तैयारी करवानी होगी। इस मामले में रतिभर भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
वे वीरवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा सक्षम से जुड़े शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और स्कूल प्राचार्यो के पास अब सिर्फ 7 दिन बचे है, इन 7 दिनों में बच्चों को सक्षम 2.0 के लिए तैयारी करवानी होगी। इसके लिए 7 सितम्बर तक छुट्टी वाले दिन भी विद्यार्थी और शिक्षक स्कूलों में आएंगे, सभी स्कूलों में जीरो पीरियड के साथ-साथ अतिरिक्त पीरियड लगाकर बच्चों को शिक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। सभी शिक्षकों को पूरी मेहनत और लग्न के साथ अपनी डयूटी करनी होगी और पूरे जिले को सक्षम बनाने के लक्ष्य को हासिल करना होगा। उन्होंने कहा कि चाकलिट एप और सक्षम समीक्षा व सक्षम तालिका की रिपोर्ट को शनिवार को सायं पूरा करना सुनिश्चत करेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र को सक्षम बनाने के लिए बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों की भी परीक्षा होगी, इसलिए एक टीम वर्क के रुप में काम किया जाए। इस दायित्व को सभी मिलकर निभाएंगे और पूरी मेहनत और लग्न के साथ हासिल करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने सक्षम के लिए अभी तकी की गई गतिविधियों और तैयारियों पर प्रकाश डाला। डाईट की प्राचार्या नमिता कौशिक ने प्रशिक्षण और मेंटरिंग के कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा एपीसी डा. कृष्णा ने सक्षम परीक्षा की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डाईट प्राचार्य नमिता कौशिक, सीएमजीजीए कर्णदीप शर्मा, बलजीत मलिक, रामदिया गागट सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बीपीआर, एपीआर, कलस्टर इंचार्ज, स्टार अध्यापक आदि उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India