कुरुक्षेत्र 31 मई: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर तम्बाकू का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। सभी सार्वजनिक स्थलों पर बीडी़, सिगरेट और तम्बाकू का सेवन करने वालों पर लगाम कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है और जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर तम्बाकू का सेवन करते हुए पाया गया, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और चालान भी काटा जाएगा तथा जुर्माने की राशि 10 रुपए से लेकर 200 रुपए तक की होगी।
वे शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विश्व तम्बाकू दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. एनपी सिंह, डा. योगेन्द्र, डा. रमेश सभ्रवाल, डा. सुदेश सहोता, डा. अनुपमा सैनी, आदि ने तम्बाकू की रोकथाम करने और जागरुकता वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि तम्बाकू की रोकथाम करने के लिए सरकार और प्रशासन की तरफ से हर भरसका प्रयास किए जा रहे है, इसके लिए सरकार की तरफ से पूरे जिले में जागरुकता अभियान भी चलाया गया और प्रत्येक विभाग में भी तम्बाकू की रोकथाम के लिए विशेष टीम का गठन करके जिम्मेवारी भी सौंपी गई है। इन टीमों द्वारा अच्छे प्रयास किए गए और अच्छे रिजल्ट भी सामने आए है। इस जिले को तम्बाकू फ्री बनाने के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरुरी है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से पूरे जिले में इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है और सार्वजनिक जगहों पर विशेष फोकस रखा जा रहा है। इस वाहन से जहां लोगों को तम्बाकू से होने वाली बिमारियों के प्रति जागरुक किया जाएगा वहीं टीम के सदस्य सार्वजनिक स्थल पर बीडी, सिगरेट व तम्बाकू का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे। सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी विक्रेता तम्बाकू का विज्ञापन नहीं लगा सकता है, चाहे वो सही तरीके से हो या गलत तरीके से। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिछले माह में 6 चालान किए गए है और जिले में जोरो शोरों से अभियान चलाया जा रहा है तथा विक्रेताओं की दुकानों को बारीकि से चैक किया जा रहा है। इस मौके पर एसए कर्मसिंह, नायब सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।
Post Now India Post Now India