Breaking News
Home / Education / अम्बेडकर अध्ययन केन्द्र में शोध प्रणाली पर कार्यशाला

अम्बेडकर अध्ययन केन्द्र में शोध प्रणाली पर कार्यशाला

कुरुक्षेत्र, 14 जनवरी। अम्बेडकर अध्ययन केन्द्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में 15 जनवरी 2019 से दस दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया जा रहा है। अध्ययन केन्द्र के निदेशक प्रो. महावीर नरवाल ने बताया कि इस कार्यशाला में लगभग 40 शोधार्थी भाग लेगे जिनमें से 20 शोधार्थी हरियाणा के विभिन्न जिलों तथा देश के अन्य प्रान्तों से होगे जो विभिन्न विषयों, जैसे समाज विज्ञान कामर्स, मैनेजमेंट, अर्थशास्त्र, सोशोलोजी, इतिहास, मनोविज्ञान, शिक्षा, राजनीति शास्त्र, कानून आदि विषयों से सम्बन्धित होंगे।
उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के आयोजक के लिए इण्डियन, कॉसिंल आफॅ सोशल सांईस रिसर्च से वित्तीय सहायता मिली है। अध्ययन केन्द्र के उपनिदेशक डॉ. गोपाल प्रसाद ने बताया कि इस कार्यशाला के लिए शोधार्थियों का भारी रेसपोंस मिला है। इसमें भाग लेने के लिए लगभग 180 फार्म प्राप्त हुए जिसमें से इण्डियन कॉसिंल आफॅ सोशल सांईस रिसर्च के नियमों के मुताबिक 40 शोधार्थियों का चयन किया गया है। इस कार्यशाला के आयोजक सचिव डॉ. अजय सोलखे ने बताया कि इस कार्यशाला में 10 दिन की कक्षाएं लगेगी जिनके 20 विशेषज्ञ शोध प्रणाली की बारीकियों पर व्याख्यान देगें। इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में डीन एकेडमिक डीन आफॅ सोशल साइंस एवं डीन आफॅ कामर्स मुख्य अतिथि होगें।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *