Breaking News
Home / Health / आयुष विभाग द्वारा गांव सौंगल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

आयुष विभाग द्वारा गांव सौंगल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

कैथल, 5 मार्च: आयुष विभाग द्वारा गांव सौंगल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गांव के सरपंच राजेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत ली। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भगवान धंवतरी के तैल चित्र के समुख दीप प्रज्ज्वलन करके किया। विभाग द्वारा इस मौके पर प्रदर्शनी भी लगाई गई।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. पूनम वालिया ने कहा कि ग्रामीण आंचल में लोगों को चिकित्सा शिविर के माध्यम से नि:शुल्क सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस मौके पर डा. समीर मदान, डा. ममता कश्यप, डा. सुशील जागलान, डा. ममता मैहला द्वारा होम्योपैथिक पद्धति व आयुष पद्धति से कुल 409 रोगियों का चिकित्सा निरीक्षण किया गया। डा. पूनम पूनिया, डा. संदीप गुप्ता, डा. महेंद्र ने शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए आयुर्वेदिक औषधियां और उनके प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ-साथ योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपायों के बारे में बताया गया। डा. सुनील शर्मा द्वारा पंचकर्म पद्धति से रोगों से बचाव करने के तरीके बताए गए तथा मंजू बाला द्वारा पंचक्रम विधि से ईलाज किए गए। रोगियों को औषधियां वितरित की गई।

About postnow

Check Also

पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *