Breaking News
Home / Lok Sabha Election / एमसीएमसी कमेटी चुनाव के दौरान पेड न्यूज व सोशल मीडिया पर रखें कड़ी नजर: खर्च पर्यवेक्षक विभा मिश्रा

एमसीएमसी कमेटी चुनाव के दौरान पेड न्यूज व सोशल मीडिया पर रखें कड़ी नजर: खर्च पर्यवेक्षक विभा मिश्रा

करनाल 1 मई: भारत चुनाव आयोग की ओर से करनाल लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक विभा मिश्रा ने बुधवार को सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय औचक रूप से आकर मीडिया सैल तथा एमसीएमसी कमेटी की कारगुजारी का निरीक्षण किया। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी तथा एमसीएमसी के सदस्य सचिव सुनील बसताड़ा ने उनका स्वागत किया।

खर्च पर्यवेक्षक ने पहले मीडिया सैल का निरीक्षण किया, जहां इस विभाग के कर्मचारी अपनी डयूटी पर उपस्थित थे और स्क्रीन पर प्रसारित चुनाव प्रचार के समाचारो को देख रहे थे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी उम्मीदवार द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन नही किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में ही स्थित वाचनालय में समाचार पत्रों का अध्ययन कर रहे कर्मचारियो से संवाद कर उनकी कारगुजारी के बारे में जानकारी ली। कर्मचारी प्रतिदिन प्रकाशित हो रहे समाचारो की कतरने कर रहे थे तथा गहनता से अखबारों को पढ़कर पेड न्यूज को तलाश कर रहे थे। उन्होंने यहा मौजूद स्थानीय, क्षेत्रीय व राष्ट्रीय समाचार पत्रों को भी देखा।

इसके पश्चात पर्यवेक्षक ने डीआईपीआरओ के कक्ष का दौरा कर यहां मौजूद स्टाफ से संवाद किया और यहां भी चुनावी गतिविधियों को प्रसारित कर रही स्क्रीन को देखा। उन्होंने एमसीएमसी कमेटी की अब तक की कारगुजारी की भी जानकारी ली और कमेटी द्वारा की जा रही कार्यवाही पर प्रसन्नता जाहिर की। डीआईपीआरओ ने बताया कि उनके कार्यालय के कर्मचारी प्रतिदिन देर रात तक कार्यालय में बैठकर चुनावी खबरों को देखते हैं।

अपनी विजीट के दौरान पर्यवेक्षक ने एमसीएमसी कमेटी को लेकर हिदायत दी कि कमेटी के सदस्य पेड न्यूज और सोशल मीडिया पर कडी निगरानी रखें। यदि कहीं आचार संहिता का उल्लंघन होता दिखाई दे, तो सम्बंधित उम्मीदवार को उसका नोटिस दिया जाए और सम्बंधित उम्मीदवार पर पेड न्यूज का खर्चा उसके खाते में डाला जाए। इस मौके पर एमसीएमसी कमेटी के सदस्य हरनाम दास, एआईपीआरओ रघुबीर सिंह तथा टीम में काम करने वाले कर्मचारी संदीप बजाज, मनोज सैनी, मोहित कुमार, सतपाल, बाल किशन तथा पूनम रानी भी उपस्थित थी।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *