Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल खण्ड़ के गांव बांसा मेें पैनल अधिवक्ता रीचा नहौरिया तथा पीएलवी राहुल गाँधी ने एक शिवर का आयोजन किया

करनाल खण्ड़ के गांव बांसा मेें पैनल अधिवक्ता रीचा नहौरिया तथा पीएलवी राहुल गाँधी ने एक शिवर का आयोजन किया

करनाल 23 जुलाई, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की और से आम जनता को कानून और उनकी मुफ्त सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से महीने भर के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतिम दिन करनाल खण्ड़ के गांव बांसा मेें पैनल अधिवक्ता रीचा नहौरिया तथा पीएलवी राहुल गाँधी ने एक शिवर का आयोजन किया। इस बात की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितेश गर्ग ने बताया की करनाल जिले के सभी खंडों में प्राधिकरण की ओर से कानूनी जागरूकता शिवर लगाए गए। जिसके तहत आम जनता को मध्यस्ता से झगड़ों का निपटारा, स्वच्छ भारत और राष्टï्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही विभिन्न सकीमों के बारे में जागरूक किया गया। आगे उन्होंने बताया की प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ताओं एवं पीएलवी की विभिन्न टीमें गांव और स्कूलों में जाकर आम जनता और बच्चों को नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 तथा मानव तस्करी और वाणिज्य यौन शोषण तथा असगंठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं की जानकारी दी। महीने भर तक चले इस कार्यक्रम में लगभग 4470 लोगों को जागरूक किया जिसमे स्कूलो में पढने वाले विद्यार्थी भी शामिल थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *