कुरुक्षेत्र। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस पार्टी के हरियाणा कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री पवन गर्ग के नेतृत्व में नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्थल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, भारतीय तिरंगा की सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले की 15वीं वर्षगांठ व जिला कुरुक्षेत्र की 46वीं वर्षगांठ को मनाया जाएगा।
इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव श्री पवन गर्ग ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 11.30 बजे नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्थल्, नजदीक जिन्दल पार्क, कुरूक्षेत्र मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, भारतीय तिरंगा की मौलिक कर्तव्य के रूप में तिरंगा को फहराना की 15 वी वर्षगांठ व जिला कुरुक्षेत्र की 46वीं वर्षगांठ को मनाया जा रहा है।
श्री पवन गर्ग ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्होंने देश सेवा में अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था। उनके द्वारा दिया गया कथन तुम मुझे खुन दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज भी स्मरण है।
साथ ही भारतीय तिरंगा को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले को लेकर जिसमें भारतीय तिरंगा पर एक मौलिक कर्तव्य बनाया गया जिसमें हम अपने निवास स्थानों पर तिरंगा को फहरा सके। इस ऐतिहासिक दिवस की 15वीं वर्षगांठ एवं जिला कुरुक्षेत्र की 46वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महामंत्री पवन गर्ग और मेहर सिंह, रामगढ़, पुर्व जिला अध्यक्ष ने सभी कुरूक्षेत्रवासियों से अपील कि की इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुँचें ।
Post Now India Post Now India