Breaking News
Home / Uncategorized / कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा: मैनपाल रामावत

कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा: मैनपाल रामावत

कैथल, 27 फरवरी:  जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा महिला दिवस 8 मार्च को विभिन्न गांवों में कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता एवं परा विधिक स्वयं सेवक गांव वासियों को कानूनी जानकारी देंगे। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण द्वारा 9 मार्च को मुंदड़ी गांव में नशाखोरी एवं नशा एक अभिशाप विषय पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

          जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मैनपाल रामावत ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर 8 गांवों में कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय खुराना रोड़ स्थित लक्ष्मी विहार कॉलोनी, चंदाना गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, स्थानीय डेहा बस्ती, स्थानीय गीता भवन, गांव खुराना,फतेहपुर, जिला कारागार का महिला वार्ड तथा सिरसल गांव में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *