Breaking News
Home / Uncategorized / किसानों को भी यमुना तट के साथ लगते खेतों में ना जाने की अपील की

किसानों को भी यमुना तट के साथ लगते खेतों में ना जाने की अपील की

करनाल: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने इन्द्री और घरौंडा क्षेत्र के यमुना के साथ लगते गांवो में ग्रामीणों को सख्त हिदायत जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश की सीमाओं के साथ लगते पड़ोसी राज्यों में अधिक बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है, कोई भी नदी के पास न जाए और न ही नदी में नाव आदि लेकर जाए। किसानों को भी यमुना तट के साथ लगते खेतों में ना जाने की अपील की जाती है।

उपायुक्त ने बताया कि हथनीकुण्ड बैराज से लगभग साढे 6 लाख क्यूसिक से अधिक पानी छोडा गया है। इस कारण से यह हिदायत जारी की जा रही है, ताकि जान व माल के नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग तथा पुलिस विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग तथा पशु पालन विभाग को भी बाढ़ आने की स्थिति में राहत पहुंचाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है और इन सभी विभागों को अगले 48 घंटे डयूटी पर तैनात रहने व अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अपना स्टेशन ना छोडने के लिए भी आदेश दिए गए है। जिले में यमुना नदी के सभी किनारों पर भी नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बाढ आने की स्थिति में सभी प्रकार के बाढ राहत उपकरण व साम्रगी की उपलबधता सुनिश्चित कर ली गई है तथा प्रशासन द्वारा बाढ कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी किनारे के टूटने तथा पानी के ऑवरफ्लों होकर गांव में घुसने की स्थिति की सूचना कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर- 2267271 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 100 पर अविलम्ब सांझा करें।

उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रशासन और सरकार आपके साथ है। आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देते हुए प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का पालन करते हुए हर संभव सहयोग करें।

बॉक्स:-यमुना नदी के साथ लगते इन गांवों में जारी किया गया है अलर्ट।
उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने इन्द्री खंड के चौगामा, हंसू माजरा, चन्द्राव, गढी बीरबल, नाबियाबाद, जपती छपरा, सैय्यद छपरा, कमालपुर गडरियान, डबकौली खुर्द व डबकौली कलां तथा कुंजपुरा खंड के शेरगढ टापू, जडौली, नबीपुर, कुण्डा कलां आदि गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। इसी प्रकार करनाल खंड के जम्मूखाला, मुस्तफाबाद, ढाकवाला गुजरान व दिलावरा तथा घरौंडा खंड के लालूपुरा, सदरपुर, मुण्डी गढी और बलहेडा आदि गावों में यमुना के पानी आने की सूचना जारी की गई है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *