Breaking News
Home / Education / कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने की गोयल पुरस्कारों की घोषणा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने की गोयल पुरस्कारों की घोषणा

कुरुक्षेत्र, 14 जनवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की गोयल अवार्ड कमेटी ने  गोयल पुरस्कार व राजीब गोयल पुरस्कार की घोषणा की है।  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति व गोयल अवार्ड आयोजन समिति के चैयरमैन डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने इन पुरस्कारों की सोमवार को घोषणा की है। 27 वर्षो से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हर वर्ष देश के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों को सम्मानित कर विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में योगदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
गोयल अवार्ड कमेटी की ओर से फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह में तीन वैज्ञानिकों को गोयल पुरस्कार व 3 वैज्ञानिकों को राजीब गोयल यंग साईंटिस्ट अवार्ड के रूप में सम्मानित किया जाएगा । गोयल पुरस्कार के रूप में  वैज्ञानिकों को दो-दो लाख रुपए व राजीब गोयल अवार्ड के रूप में एक लाख रूपए की धनराशि के साथ साथ मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
गोयल अवार्ड कमेटी के संयोजक प्रो. रजनीश शर्मा व गोयल अवार्ड की स्थापना से जुड़े प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि इंस्ट्टियूट ऑफ कैमिकल टैक्रालॉजी मुम्बई से प्रो. लक्ष्मी कांतम, आईआईटी कानपुर से प्रो. संदीप वर्मा तथा इंडियन इंस्ट्यिूट ऑफ साईंस बंैगलूरू से प्रो. उमेश वर्षणेय का चयन गोयल पुुरस्कारों के लिए गया है।
उन्होंने बताया कि प्रो. लक्ष्मी कांतम का चयन कैटेलिसिस, मैटिरियल तथा रसायन शास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है। प्रो. संदीप वर्मा को बायो आर्गेनिक कैमिस्ट्री के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तथा प्रो. वर्षने का चयन आणविक बायोलॉजी के क्षेत्र में किया गया है।
उन्होंने बताया कि राजीब गोयल पुरस्कार के लिए आईसीटी मुम्बई के डॉ. पराग गोगेट, जीएनडीयू अमृतसर से डॉ. वंदना भल्ला तथा आईआईटी कानपुर से डॉ. अरूण शुक्ला का चयन किया गया है।
कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने इस सम्मान के लिए चयन व इसे स्वीकार करने के लिए सभी वैज्ञानिकों को  बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गोयल अवार्ड कमेटी ने इस पुरस्कार के लिए देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे वैज्ञानिकों ंका चयन कर इस अवार्ड की गरिमा को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जल्द ही एक सम्मान समारोह आयोजित कर इन्हें सम्मानित करेगा।
गौरतलब है कि गोयल अवार्ड अमेरिका में रह रहे एक अप्रवासी भारतीय स्वर्गीय रामस्वरूप गोयल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया। अब तक इस सम्मान से देश के सैंकडों वैज्ञानिक सम्मानित हो चुके हैं।
ऐसे शुरू हुआ गोयल अवार्ड 
गोयल अवार्ड विज्ञान के क्षेत्र में दिया जाने वाला एक ऐसा प्रतिष्ठित अवार्ड है जो एनआरआई भारतीय स्वर्गीय राम एस गोयल का विदेश में रहकर अपने देश के लिए कुछ करने के जज्बे का परिणाम है । अमेरिका में रहते हुए राम एस गोयल की मुलाकात कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रो. एसपी सिंह से हुई और उन्होंने भारत की मिट्टी के लिए कुछ करने की इच्छा जताई । अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ एक एमओयू पर १९९१ में हस्ताक्षर किए और तब से लेकर आज तक इस सम्मान से देश के ९४ महान वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जा चुका है । पिछले 2 वर्षो से गोयल शान्ति पुरस्कार शुरू किए गए हैं। पहला शान्ति पुरस्कार सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को दिया गया था। हाल ही में सामाजिक सेवा के लिए एकल फाउंडेशन के संस्थापक श्याम गुप्ता व संत बलबीर सिंह सीचेवाल के नामों की घोषणा इस सम्मान के लिए की गई है।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *