Breaking News
Home / Uncategorized / क्रीडा भारती करनाल द्वारा रविवार को संचालित खेल पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया

क्रीडा भारती करनाल द्वारा रविवार को संचालित खेल पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया

करनाल 15 सितम्बर, क्रीडा भारती करनाल द्वारा रविवार को संचालित खेल पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अंतर्राष्टï्रीय कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.पी. चौहान ने की। कार्यक्रम में संयोजक दलपत सिंह व प्रचारक उमेश विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में योग के 4 , कुश्ती के 28 , एथेलेटिक्स के 8 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। आठ खेलों में प्रथम व द्वितीय रही टीमों को ट्रांफी भेंट की गई। इस कार्यक्रम के दौरान 20 उत्कृष्ट योगदान करने वाले कोच भी सम्मानित किये गये। पुरस्कार वितरण समारोह के बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में लगभग 400 खिलाडिय़ों व कोच ने भाग लिया। इस मौके पर सुशील कुमार, बलवन्त सिंह, सूरज भान, धर्मेन्द्र, जगमाल सिंह, प्रवीण, हरजीत सिंह, अनिल गम्भीर, सतीश घीड़, नितिन, आर्य, चेतन रूप उपस्थिति रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *