शाहाबाद मारकंडा, 26 जनवरी भारत के 70वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में यहां सब डिविजनल स्तरीय समारोह में उपमंडल अधिकारी तथा शुगर मिल के एम.डी. सुशील कुमार ने ध्वजारोहन किया तथा पुलिस की मार्च पास्ट से सलामी ली। अपने प्रेरक संदेश में मुख्यातिथि सुशील कुमार ने कहा कि आज हम भारत की संप्रभुता की गौरवमयी 70वें गणतंत्र दिवस के सुखद एहसास के लिए एकत्र हुए हैं। लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद मिली आजादी के उपरांत 1950 में आज के ही दिन, भारत एक गणराज्य के तौर पर स्थापित हुआ था। इस दिन देश ने अपना संविधान अपनाकर हमें सामाजिक, राजनैतिक तथा धार्मिक आजादी के अधिकार प्रदान किए। हमारा प्रयत्न हो कि हमारा आचरण शुद्ध हो, हमारा जीवन भारत की महान संस्कृति के अनुरूप हो और हम सच्चे अर्थों में राष्ट्र के आदर्श नागरिक बनें। गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्र के प्रति दायित्वों का बोध भी कराता है। उन्होंने कहा कि हम आज संकल्प लें कि हम सदा राष्ट्रहित को अपने व्यक्तिगत व क्षेत्रीय हित से अधिक महत्व देंगे तथा संकीर्ण मनोवृति से दूर रहेंगे। नई अनाज मण्डी के विशाल परिसर में आयोजित इस समारोह के अवसर पर उत्सव सा माहौल था। इससे पूर्व मुख्यातिथि शाहाबाद म स्थित चार स्मारक स्थलों पर भी पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 26 जनवरी को सबसे पहले नगर में 4 शहीद स्मारक स्थलों पर श्रद्वासुमन अर्पित कर नमन किया।
शाहाबाद अनाज मंडी के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद, खन्नेवाल खालसा स्कूल, डी.ए.वी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल, एस.जी.एन.पी. स्कूल ने पी.टी. शो प्रस्तुत किया। राजकीय उच्च विद्यालय नंबर-1 के बच्चों ने लेजियम और खन्नेवाल खालसा स्कूल के बच्चों ने डंबल, गीता स्कूल, विश्वास स्कूल, माता रूकमणी राय स्कूल, आर्य गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल, डी.ए.वी. रामप्रसाद स्कूल तथा राजकीय उच्च विद्यालय चढूनी जाट्टान, सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों व कालेजों के 936 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. कुलदीप ढींढसा को शॉल तथा शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद द्वारा तैयार की गई झांकी प्रथम, खंड कृषि कार्यालय की झांकी द्वितीय तथा महिला व बालविकास विभाग की झांकी तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार परेड में एम.एन. कॉलेज की टुकड़ी व आर्य कन्या महाविद्यालय एन.सी.सी. की टुकडी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद एन.एस.एस. टुकड़ी द्वितीय तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय चढूनी जाट्टान की एन.एस.एस. टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेताओं व उनके विभाग के उच्चाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए समाजसेवी व पार्षद बलदेव राज सेठी, समाजसेवी राजेश सिडाना, थाना प्रभारी दीदार सिंह, एस.डी.एम. कार्यालय के लिपिक भारत, हरजिंद्र ङ्क्षसह, खंड कृषि अधिकारी डा. बलवंत सिंह, ग्राम सचिव परमजीत सागर, रविंद्र, अशोक कुमार, डा. रविंद्र नाथ शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी शशि धवन, ए.डी.ओ. संतोष कुमार, कनिष्ठ अभियंता दर्शन लाल, अध्यापक सौरव कोहली, वरिष्ठ हॉकी खिलाडिय़ों की टीम, निरीक्षक नगरपालिका नरेंद्र कुमार तथा ताम्रपत्र से धर्मबीर, सुखदेव तथा नरेश कुमार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंच का संचालन लैक्चरर अवशीश शर्मा व अध्यापक गंगाधर शर्मा ने किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष बलदेव राज चावला, डी.एस.पी. जगदीश राय, थाना प्रभारी दीदार सिंह, तहसीलदार दिनेश ढिल्लो, पार्षद राकेश गर्ग, अशोक भसीन, मार्किट कमेटी के चेयरमैन बसंत राणा, सचिव नगरपालिका अंकुश पराशर, सचिव मार्किट कमेटी बलवान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शशि धवन, बी.डी.पी.ओ. दीनानाथ शर्मा, सी.डी.पी.ओ.सुखवंत कौर, एस.डी.ओ.पंचायती राज जिले सिंह, बिजली विभाग के एस.डी.ओ.रमेश सैनी, ई.टी.ओ. कुलदीप शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग के एस.डी.ओ. जगदीप नैन, लोकनिर्माण विभाग के एस.डी.ओ. युधिष्ठर मोदगिल,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद की प्रिंसीपल अंजू गुप्ता, हरदीप कौर, चढूनी जाट्टान, मुख्याध्यापक प्रदीप शर्मा कल्याणा, सिटी चौकी इंचार्ज सुनील वत्स, हुडा चौकी इंचार्ज राजकरण, लैक्चरर अवशीश शर्मा, मंजू बाला, सुरेश कुमार, शेर सिंह, मेहरबान सिंह, हरविंद्र सिंह, अध्यापक गंगाधर शर्मा, डी.पी.ई. कंवरपाल शर्मा, पी.टी.आई. रविंद्र कुमार, नरेश कुमार, प्रताप ङ्क्षसह, हरजिंद्र सिंह नगला, भारत,जसबीर सिंह राणा मुगलमाजरा सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, प्रशासनिक कर्मचारी व स्कूल के बच्चे मौजूद थे।
Post Now India Post Now India