कैथल, 20 मई: जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि गर्मियों के अवकाश में समर स्कूल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 9 वीं से 12वीं कक्षा तक के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 1 जून से 24 जून तक चलने वाले इस कैंप में विभिन्न आईआईटी के छात्र विज्ञान व गणित विषय को पढ़ाने आएंगे। क्लास सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगी। दोनों विषय में बच्चे खेल-खेल में सीखेंगे और उनका लर्निंग लेवल बढ़ाना इस कैंप का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इन समर कैंप में वही बच्चे भाग ले सकते हैं, जोकि टैस्ट क्लीयर करेंगे। टैस्ट देने वाले इच्छुक विद्यार्थियों का स्कूलों में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। आगामी 23 मई को प्रात: 10 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में बच्चों का टैस्ट लिया जाएगा। मैरिट के आधार पर प्रत्येक कक्षा में से 65 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। समर स्कूल एक जून से 24 जून तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में आयोजित होगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुनीता गुलाटी एवं जिला गणित विशेषज्ञ जितेंद्र सिंह ने बताया कि समर स्कूल के विद्यार्थियों को आईआईटी के छात्रों द्वारा दिए जाने वाले ज्ञान से बहुत लाभ मिलेगा। ये छात्र उन्हें प्रैक्टिकल की तैयारी गणित व विज्ञान विषय के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स देंगे।
Check Also
मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के हवन यज्ञ में डाली आहुति एसीएस ने किया अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव के सरस और हरियाणा दर्शन गैलरी का अवलोकन
कुरुक्षेत्र 29 जनवरी। हरियाणा विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने …
Post Now India Post Now India