करनाल 20 मई, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 26 मई को आयोजित होने वाली नायब तहसीलदार पद की लिखित परीक्षा के लिए जिले में 57 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर करीब 17784 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण आयोजित करने के लिए 16 सुपरवाईजर ऑफिसर लगाए गए हैं। एसडीएम करनाल, इंद्री व घरौंडा आल ऑवर सुपरवाईजर अधिकारी होंगे तथा इस परीक्षा के नोडल अधिकारी नगरनिगम के आयुक्त राजीव मेहता होंगे।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा सुबह के सत्र में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता राजीव कुमार चोपड़ा, काडा के कार्यकारी अभियंता आर.के. भौरिया, लोक निमार्ण विभाग के मैकेनिकल विंग के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार, डिविजन नं. 2 के कार्यकारी अभियंता राजकुमार नैन, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता मेहर सिंह, बिजली विभाग डिविजन नं. 1 के कार्यकारी अभियंता वीके गोयल, पब्लिक हैल्थ डिविजन नं. 2 के कार्यकारी विक्रम सिंह मोर, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के कार्यकारी अभियंता दलेर सिंह दहिया, एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता धर्मवीर सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग की डिविजन नं. 1 के कार्यकारी अभियंता अशोक खंडूजा, क्वालिटी कंट्रोलर डिविजन के कार्यकारी अभियंता संजीव राणा, डीटीपी विक्रम कुमार, एक्सन डिविजन के कार्यकारी अभियंता जाकिर हुसैन, जिला बागवानी अधिकारी मदन लाल, जिला औद्योगिक सैंटर के उपनिदेशक अनिल कुमार, डीईटीसी एक्साईज नरेश कुमार को इस परीक्षा में सुरवाईजर ऑफिसर बनाया गया है।
Post Now India Post Now India