कैथल, 29 मई: सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने कहा कि गर्मियों के सीजन आते ही दस्तों व दुषित पानी से फैलने वाली बीमारियों जैसे कि पीलिया, टाईफाईड इत्यादि से संक्रमण का खतरा बन जाता है। इस प्रकार की बीमारियों से आम तौर पर सबसे ज्यादा प्रभावित स्लम एरिया में रहने वाले परिवार व बच्चे होते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार की बीमारियों पर रोक लगाने के लिए पूरी सजगता से कार्य किया जा रहा है। आशा वर्करों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, ताकि वे घर-घर जाकर इन बीमारियों से बचाव हेतू जानकारी आम जन को प्रदान कर सकें और लोगों को ईलाज के साथ-साथ ओआरएस के गोल की महत्वता को समझा सकें। उन्होंने बताया कि स्कूल हैल्थ की टीमें सभी स्कूलों में बच्चों को इन बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक कर रही है। बच्चों को खाना खाने से पहले व शोच उपरांत साबुन से हाथ धोने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आम जन से आह्वान किया कि खाना पकाने से पहले, खाना खाने से पहले तथा छोटे बच्चों को शोच के बाद सही तरीके से साबुन से हाथ धोएं। साफ पानी का इस्तेमाल करें। पानी को उबालकर पीएं। फल व सब्जियों को धोकर खाएं। बाजार में बिकने वाले कटे हुए तथा दुषित फल व सब्जियों से परहेज करें।
Home / Health / गर्मियों के सीजन आते ही दस्तों व दुषित पानी से फैलने वाली बीमारियों जैसे कि पीलिया, टाईफाईड इत्यादि से संक्रमण का खतरा बन जाता है: सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन
Check Also
पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी
कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …
Post Now India Post Now India