करनाल 29 जुलाई: उप निगमायुक्त धीरज कुमार ने बताया कि नगर निगम करनाल द्वारा चालू वित्त वर्ष के सम्पत्ति कर के नोटिस-कम-बिल जारी कर दिए गए हैं। फिर भी जिन कर दाताओं को सम्पत्ति कर बिल प्राप्त नहीं हुए हैं, वे निगम कार्यालय में जाकर प्राप्त कर सकते हैं और बिल प्राप्त कर उसे 10 प्रतिशत छूट के लाभ के साथ 31 जुलाई 2019 तक जमा करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के बीत जाने के बाद एक अगस्त से कर दाताओं को इस वर्ष की देय राशि का पूरा बिल भरना होगा। दिनांक 30 और 31 जुलाई कर दाताओं के लिए सुनहरी अवसर के दिन हैं, इसका लाभ उठाएं। दिनांक 31 को छुट्ïटी होने के बावजूद भी निगम कार्यालय की सम्पत्ति कर जमा करने वाली खिड़कियां खुली रहेंगी।
Post Now India Post Now India